Search

भागलपुर: साइबर ठग ने जज के खाते से उड़ाए साढ़े आठ लाख रुपये

Bhagalpur: साइबर ठग ने इस बार जज को निशाना बनाया और लाखों रुपये ठग लिये. घटना भागलपुर के नवगछिया से है. जहां न्यायालय के अपर मुख्य न्यायाधीश महेश्वर नाथ पंडित से साइबर ठगों ने 8 लाख 49 हज़ार रुपये ठग लिये. जब उनके मोबाइल पर बैंक से पैसे निकाले जाने का मैसेज आया तब उन्हें सारा मामला समझ आया. उन्होंने तुरंत ही 1930 नंबर पर कॉल कर सारी बात बतायी. तुरंत ही साइबर ठगों के खाते में बचे पांच लाख की रकम पर साइबर एक्सपर्ट ने रोक लगा दी. न्यायाधीश ने इसे लेकर नवगछिया साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने लिखा है कि जब वह भागलपुर में पोस्टेड थे तब आदमपुर के स्टेट बैंक शाखा से दो लाख रुपये का कार लोन लिये थे. आठ जून को उनका ट्रांसफर नवगछिया व्यवहार न्यायालय में हो गया था.
इसे भी पढ़ें - टी-20">https://lagatar.in/t-20-american-coach-said-on-defeat-against-india-we-should-have-been-cautious/">टी-20

: भारत के खिलाफ हार पर अमेरिकी कोच ने कहा, हमें सतर्क रहना चाहिए था

ठग ने योनो एप डाउनलोड करने को कहा

बताया कि कुछ दिन बाद उनके मोबाइल पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक से संपर्क करने के लिए एक मैसेज आया. गूगल पर एसबीआई के आदमपुर शाखा के मैनेजर का नंबर सर्च करके उन्होंने फोन किया तो दूसरी ओर से बात करने वाले युवक ने खुद को एसबीआई का मैनेजर बताया और योनो एप डाउनलोड करने को कहा. फिर उसके अंदर कुछ स्टेप्स बताए जिसे पूरा करने के बाद अचानक अकाउंट से साढ़े आठ लाख रुपए कट गए. सारे पैसे ठगी करने वालों के अकाउंट में चले गए. यह देखकर जज साहब पूरी तरह हैरान रह गए. हालांकि मामले में साइबर थाना अध्यक्ष मनोज सुमन ने पांच लाख रुपये पर स्टे लगाते हुए कार्रवाई करने की बात कही है. मामले की छानबीन की जा रही है.
इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-female-laborer-committed-suicide-by-hanging-herself/">हजारीबाग

: महिला मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp