Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंधी-बारिश से दिल्ली-NCR में कोहराम, पेड़ टूटे, छत गिरी, सड़कें जाम

Advertisement
Advertisement
New Delhi : आज सुबह दिल्ली और NCR में आंधी-बारिश से काफी तबाही हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन भर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. तेज आंधी के साथ-साथ बारिश होती रहेगी. वहीं मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. जबकि मंगलवार को हवा कम होगी. इसे भी पढ़ें - केंद्र">https://lagatar.in/after-the-center-the-maharashtra-government-has-also-reduced-vat-on-petrol-and-diesel-three-states-have-reduced-the-tax/">केंद्र

के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट, तीन राज्य कर चुके हैं टैक्स में कटौती

बारिश एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रही

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रही है. जो कि कल तक सक्रिय रहेगा. बात दें कि आज सुबह 4 बजे से ही दिल्ली-NCR में बारिश जारी है. तपती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है. झमाझम बारिश से दिल्ली के लोगों को राहत मिली है. तापमान में भी कमी आयी है. इसे भी पढ़ें - त्रिस्तरीय">https://lagatar.in/jharkhand-news-three-tier-panchayat-election-victory-of-30-mukhaya-candidates-of-4-blocks-of-ranchi/">त्रिस्तरीय

पंचायत चुनाव : रांची के 4 प्रखंडों के 30 मुखिया उम्मीदवार को मिली जीत

दीवार गिरने से 3 लोग घायल हो गये है

दिल्ली में आंधी और बारिश के कारण दिल्ली फायर डिपार्टमेंट का पेड़ गिर गया है. लेकिन किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. वहीं तीन जगहों पर दीवार गिर गयी है. जिसमें मोती नगर इलाके में 3 लोग घायल हो गये है. आंधी और बारिश से शहर के कई हिस्सों जलजमाव हो गया है. दिल्ली के मुंडका इलाके में तेज आंधी और तूफान की वजह से एक निर्माणाधीन मकान की दीवार पड़ोस की छत पर गिर गई. इससे छत टूट गई. घर में मौजूद लोग बाल-बाल बचे. खराब मौसम की वजह से फ्लाइट्स पर असर पड़ा है. . यात्रियों से तमाम एयरलाइन से संपर्क करने के लिए कहा गया है. वैसे दिल्ली-एनसीआर में तो अभी मौसम का मिजाज बदलता दिखा है. इसे भी पढ़ें - कलकत्ता">https://lagatar.in/bus-coming-from-calcutta-to-ranchi-overturns-one-dead-many-injured/">कलकत्ता

से रांची आ रही बस पलटी, एक की मौत, कई लोग घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही