Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंधी-बारिश ने खोली पोल, राजधानी में डेढ़ घंटे तक गुल रही बिजली

Advertisement
Advertisement

Ranchi : मंगलवार की देर शाम आयी बारिश और तेज हवा ने राजधानी में बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी. इस दौरान राजधानी रांची के कई इलाकों में एक से डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही. अधिकतम डेढ़ घंटे तक इस दौरान बिजली गुल रही. हालांकि भारी बारिश के कारण सुरक्षा को देखते हुए बिजली बोर्ड ने भारी पेड़ और आबादी वाले इलाकों में बिजली काटी. वहीं कोरोना की आपात स्थिति को देखते हुए अस्पतालों मे बिजली आपूर्ति की गयी. वहीं, भारी बारिश के बाद कुछ इलाकों में ट्रांसफाॅर्मर खराब होने या अन्य तकनीकी कारण भी कुछ देर तक बिजली कटी रही.

कुछ इलाकों में ट्रांसफॉर्मर खराब

इस दौरान नामकुम, इटकी जैसे ग्रामीण इलाकों में पेड़ गिरने की खबर है. वहीं राजधानी के अपर बाजार, हरमू रोड से रातू रोड तक, बूटी मोड़ समेत अन्य इलाकों में ट्रांसफाॅर्मर खराब हुई. हालांकि बिजली बोर्ड की आरे से पहले से निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर दिया जा रहा है. लेकिन भारी बारिश और सुरक्षा के मद्देनजर बिजली काटी गयी थी.

इसे भी पढ़ें - CBSE-ICSE">https://lagatar.in/cbse-icse-12th-board-exam-canceled-decision-in-meeting-held-in-presence-of-pm/79814/">CBSE-ICSE

12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द, पीएम की मौजूदगी में हुई बैठक में निर्णय

अस्पतालों के लिए विशेष निर्देश

रांची आपूर्ति क्षेत्र की ओर से पहले ही निर्बाध बिजली के लिए आदेश जारी किया गया है. जिसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्रों के आप पास निर्बाध बिजली देना है. इसके लिए हर सब स्टेशन और डिवीजन में तीन-तीन इंजीनियरों को तीन शिफ्ट मे ड्यूटी दी गयी है. शहरी क्षेत्र में बिजली तुरंत बहाल हो इस की तैयारी है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों और मैनपावर के कारण इसमें थोड़ा समय लग रहा है. हालंकि बिजली उपकरण जैसे इंसुलेटर, ज्वाइंटिंग शीट, वायर आदि भी हर सब स्टेशनों में उपलब्ध करा गया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही