Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान ने कहर बरपाया, जामा मस्जिद का गुंबद गिरा

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : कल अचानक आंधी-तूफान का कहर दिल्ली पर बरपा. खबर है कि दिल्ली में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आया. साथ ही भारी  बारिश हुई, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी, कई लोग घायल बताये जाते हैं. जानकारी सामने आयी कि आंधी-तूफान में जामा मस्जिद का 300 किलो वजनी गुंबद गिर गया. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-31-may-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।31 मई।झामुमो का एक तीर से तीन निशाना।कांग्रेस में क्यों हुई हलचल।सुदेश से मिले आदित्य साहू।गढ़वा में ठेले पर हेल्थ सिस्टम।केजरीवाल के मंत्री अरेस्ट।ज्ञानवापी पर नया वीडियो।समेत कई खबरें और वीडियो।

पुलिस और दमकल विभाग के पास सैकड़ों फोन आये

ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत कई इमारतों तथा वाहनों को नुकसान पहुंचा है. 100 से ज्यादा जगहों पर पेड़ उखड़कर गिरे है. सड़क और हवाई यातायात बाधित हुआ. लुटियंस दिल्ली, आईटीओ, कश्मीरी गेट, एमबी रोड और राजघाट सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया. पेड़ उखड़ने के कारण यातायात जाम हो गया, देर रात तक दिल्ली-NCR के कई इलाकों में जाम के हलात बने रहे. पुलिस और दमकल विभाग के पास सैकड़ों फोन आये. बचाव की गुहार लगायी गयी. इसे भी पढ़ें :  दावा">https://lagatar.in/claim-new-video-of-shivling-present-in-gyanvapi-surfaced-trident-marks-on-the-walls/">दावा

: ज्ञानवापी में मौजूद ‘शिवलिंग’ का नया वीडियो सामने आया, दीवारों पर त्रिशूल के चिह्न

शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा,प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मस्जिद की मीनारों और अन्य हिस्सों से पत्थर टूटकर गिरने से दो लोग घायल हो गये हैं. मुख्य गुंबद का कलश नीचे गिर गया. मस्जिद के ढांचे के कुछ और पत्थर भी गिर गये हैं. बुखारी ने कहे कि वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के जरिए मस्जिद की तत्काल मरम्मत कराने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे. दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि एक टीम को जामा मस्जिद के निरीक्षण और नुकसान के आकलन के लिए भेजा गया है. कलश का वजन लगभग 300 किलो है. बता दें कि 2020 में भी मस्जिद को भूकंप से नुकसान हुआ था.

30 फ्लाईटों में विलंब हुआ

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आंधी-तूफान के कारण दिल्ली से उड़ान भरने वाली कम से कम 40 और यहां आने वाली 30 फ्लाईटों में विलंब हुआ. यहां आने कम पांच उड़ानों का मार्ग बदला गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक 17.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की कार क्षतिग्रस्त हो गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही