Search

 
 
 

कांग्रेस में टिकट बिक्री की रही है परंपराः हिमंता बिस्वा सरमा

 
Ranchi: बरही से कांग्रेस के पूर्व नेता व विधायक उमाशंकर अकेला के 2 करोड़ रुपये लेकर टिकट देने के आरोप वाले बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी. शुक्रवार को उन्होंने कहा कि मैं भी एक समय कांग्रेस में था. कांग्रेस में अगर एक स्टेट में 100 सीट होता है तो 20 सीट बिकता है. यह उनकी पुरानी परंपरा है. उमा शंकर अकेला जी ने जो बताया, वह कोई नई बात नहीं है. हर राज्य में हमलोग देखते हैं कि कांग्रेस 20 प्रतिशत सीट बेचती है. मीर साहब पर कोई व्यक्तिगत आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं है. यह कांग्रेस का सिस्टम है कि वे 20 प्रतिशत सीट बेच देते हैं. रांची में बागी उम्मीदवार वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि वह चुनाव लड़े और इसी को देखते हुए उनके द्वारा नामांकन भी की जाती है. लेकिन नामांकन वापसी की तारीख तक इन्हें मनाया भी जाता है. उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से प्रत्येक सीट पर 1-1 प्रत्याशी खड़ा किया जा रहा है. मगर इंडी गठबंधन का हाल आप देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सीट पर 2-2, 3-3 उम्मीदवार खड़े हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें - जनमानस">https://lagatar.in/public-opinion-has-decided-that-it-will-form-hemant-sorens-government-again-supriyo-bhattacharya/">जनमानस

ने तय कर लिया है कि दोबारा बनायेंगे हेमंत सोरेन की सरकार : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही