Search

 
 
 

कई राज्यों में 'आदिपुरुष' के टिकट बिक रहे महंगे, रिलीज से पहले ही हजारों में एडवांस बुकिंग

 
Lagatar Desk: प्रभास व कृति सेनन स्टारर फिल्म `आदिपुरुष` 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म की हजारों में एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. एडवांस बुकिंग को देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा रही कि ये फिल्म इतिहास रचेगी. कई जगहों पर फिल्म के टिकट काफी महंगे बिक रहे. रिपोर्ट के मुताबिक मुं​बई के मेसन पीवीआर में फिल्म देखने के लिए लोगों को 2 हजार रुपए देने होंगे. दिल्ली के पीवीआर में भी पहले दिन टिकट की कीमत 2000 रुपए रखी गई है. कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में भी लोगों को फिल्म देखने के लिए मोटी रकम चुकानी होगी.

फिल्म 50 दिन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज !

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-21.gif"

alt="" width="600" height="400" /> फिल्म सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज हो रही है. वहीं अब इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक 50 दिन बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म रिलीज होगी.

फिल्म को लेकर हुआ था विवाद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-20.gif"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि ‘आदिपुरुष’ के टीजर को देखकर फैंस काफी निराश हुए थे. साथ ही उस दौरान जमकर विवाद भी हुआ था. जगह-जगह फिल्म के पोस्टर जलाये जा रहे थे और फिल्म का विरोध हो रहा था. टीजर का लोग ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ा रहे थे. कई लोग इस टीजर की तुलना वीडियो गेम से कर रहे थे. लोगों को इस फिल्म की टीजर और इसमें वीएफएक्स का काम पसंद नहीं आया था. जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर इसके वीएफएक्स पर खासा काम किया. जो ट्रेलर में देखने को मिल. वहीं फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सैफ के लुक में भी बदलाव किया गया है. ट्रेलर में उनके लुक को देखकर फैंस न केवल खुश हैं बल्कि उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: BREAKING">https://lagatar.in/breaking-news-dhanbad-coal-businessman-and-transporter-shot-dead-in-public/">BREAKING

NEWS : धनबाद : पाथरडीह में कोयला व्यवसायी व ट्रांसपोर्टर की सरेआम गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही