Search

 
 
 

टाइगर कुमार चंद्रवंशी लगातार 8वीं बार चुने गये सुआ-कौड़ियां रामनवमी महोत्सव के जेनरल अध्यक्ष

 
Medininagar : पलामू जिले के सदर प्रखंड के सुआ-कौड़ियां श्री रामनवमी पूजा महोत्सव का जेनरल अध्यक्ष टाइगर कुमार चंद्रवंशी को चुना गया है. चंद्रवंशी का चयन समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से किया है. टाइगर कुमार चंद्रवंशी 8 सालों से लगातार सुआ कौड़ियां रामनवमी के जेनरल अध्यक्ष चुने जा रहे हैं. टाइगर कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि रामनवमी पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास से मानने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. साथ ही पूरे क्षेत्र को भगवा ध्वज से सजाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस बार रामनवमी पूजा के दौरान निकलने वाली शोभा यात्रा भव्य होगी. इससे पूर्व अलग-अलग आयोजनों में भी समिति द्वारा अस्त्र-शस्त्र और बाजा की प्रस्तुति दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-former-cm-hemant-soren-withdrew-his-petition-from-sc/">Breaking

: पूर्व CM हेमंत सोरेन ने SC से अपनी याचिका वापस ली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही