Search

पिपरवार कोयलांचल में दिखा बाघ! ग्रामीणों में दहशत समेत चार खबरें

रतजगा करने को विवश हैं ग्रामीण

Piparwar : पिपरवार थाना क्षेत्र के बहेरा पंचायत अंतर्गत ठेठांगी टमरसटांड और सरैया के जंगलों में शाम 5 बजे बाघ देखा गया. पिपरवार के अशोका परियोजना में आउटसोर्सिंग का कार्य कर रहे पीएलआर कंपनी के ओबी हटाने वाले साइट में जंगली बाध विचरण करते दिखा. जिससे बहेरा एवं बेती पंचायत के ग्रामीण काफी डरे-सहमे हैं. बता दें कि खनन परियोजनाओं के विस्तारीकरण के कारण बड़े पैमाने पर वन क्षेत्र के नष्ट होने के कारण दुर्लभ वन्यप्राणी इन क्षेत्रों से लगातार पलायन कर रहे हैं. बताया यह भी जाता है कि दशकों पूर्व इन क्षेत्रों में संरक्षित वन्य जीवों की बहुतायत थी, जो अब इक्के दुक्के बचे हैं. बाघ देखे जाने के सवाल पर टंडवा वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है. इस संबंध में जानकारी ले रहे हैं. अगर बाघ दिखा है तो लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

पिपरवार क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर के वुशु खिलाड़ी अविनाश का SSB में चयन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-74.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार क्षेत्र के बेंती पंचायत के पाहन टोंगरी गांव निवासी और राष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अविनाश गंझू पिता रतन गंझू का सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) में चयन हुआ है. राष्ट्रीय स्तर के वुशु प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने पर भारत सरकार द्वारा खेल कोटे से अविनाश गंझू को एसएसबी में सिपाही के पद पर चयनित किया गया है. अविनाश के कोच रजी अहमद ने बताया कि अविनाश बचपन से ही वुशु खेल के प्रति काफी गंभीर था. उसने अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम से जिला स्तर से राज्य स्तर और राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर कई पदक लाकर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र का नाम रोशन कर चुका है. राष्ट्रीय स्तर पर वुशु प्रतियोगिता में उसके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए भारत सरकार ने खेल कोटे से एसएसबी में उसे नौकरी दी है. इससे पूर्व कोयलांचल क्षेत्र के दो वुशु खिलाड़ी ज्योति और दीपक को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेल कोटे से झारखंड पुलिस बल में नौकरी दे चुके हैं. अविनाश की इस उपलब्धि पर कोच रजी अहमद, बेंती पंचायत की मुखिया सरिता देवी, उप मुखिया किरण कुमारी, पसंस कुमारी अनुप्रिया, सिकेंद्र प्रजापति सहित पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के कई लोगों ने उसे बधाई दी है.

ऑल इंडिया एससी/एसटी ओबीसी काउंसिल की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/3-62.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी इम्पलाईज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल की एक आवश्यक बैठक मगध परियोजना के पीट ऑफिस में हुई.इस बैठक की अध्यक्षता गणेश कुमार ने किया. बैठक के मुख्य अतिथि काउंसिल के सीसीएल उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन मौजुद थे. बैठक में आगामी 11 सितंबर को सीसीएल एनके एरिया के डकरा वीआईपी सभागार में होनेवाले ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी इम्पलाइज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल की सीसीएल स्तरीय बैठक सह सम्मेलन को सफल बनाने और इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए सीसीएल उपाध्यक्ष इक़बाल हुसैन ने संगठन के उद्देश्य, आरक्षण, रोस्टर, बैक लॉग, प्रमोशन सहित अन्य बातों की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही एससी/एसटी/ओबीसी को जागरूक होने का आह्वान किया. बैठक में जग्गू राम, मो. खुर्शीद, सुरेंद्र मुंडा, बंसत मांझी, राजकुमार उरांव, उपेंद्र कुमार, बिरजू उरांव, राजेश नायक, झरी राम, रवि सिंह, मनोज गोप, उमेश लोहार, फुलू महतो, गोपाल यादव, राजेश महतो, अंजली देवी, पूनम देवी, यमुनी देवी, सुनीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

पिपरवार में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

श्मशान घाट में लगाए औषधीय पौधे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/4-56.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार  मंडल के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राय कोलियरी विशुझापा सपही नदी के तट पर स्थित श्मशान घाट में रविवार को पौधरोपण किया. इस कार्यक्रम के दौरान दर्जनों औषधीय पौधे लगाए गए. साथ ही लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने को लेकर  घेराबंदी की गई. पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पर्यावरण विद्  उमेश मेहता एवं बजरंग दल कार्यकर्ता शंकर सिंह चेरो ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर हर एक नागरिक का कर्तव्य है कि एक पौधा जरूर लगाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके. पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बेल, निम, बबुआन, अर्जुन एवं आम के पौधे लगाकर इन पौधों की घेराबंदी की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अक्षय कुमार सिंह, बंटी सिंह, अर्जुन सिंह, फुलेश्वर महतो, मुकेश कुमार राणा, मुकेश कुमार गुड्डू, राजा कुमार, पप्पू सोनी, प्रणव दुबे, संतोष रजक, दीपक कुमार केसरी, विक्की कुमार, ललकु महतो, नागेश्वर महतो सहित दर्जनों बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-the-dilapidated-roof-of-urdu-middle-school-collapsed-five-students-injured/">लातेहार

: क्लास में बैठे थे 80 छात्र, अचानक भर भराकर गिरी छत, 5 घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//