Lagatar Desk : हाल ही में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी,जिसमे वो बाल बाल बच गए.अब इसी बीच एक्टर की मां आयशा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर की है. शेयर किए वीडियो में एक्टर के हाथ पर छोटे-छोटे खून के धब्बे जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद से ही एक्टर के हाथ पर दिख रहे निशानों को लेकर चर्चा हो रही है.

आयशा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
हाथ पर दिखे छोटे-छोटे निशान
दरअसल, 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना हुई थी. इस दौरान एक्टर बाल-बाल बच गए थे. घटना के बाद उनके हाथों और कंधों पर पट्टियां बंधी दिखाई दी थीं. हालांकि, शुरुआती खबरों में उन्हें गंभीर चोट नहीं आने की बात कही गई थी, जबकि उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी सामने आई थी.
अब गुरुवार को टाइगर की टीम की ओर से सोशल मीडिया पर उनके हाथ का क्लोज-अप वीडियो शेयर किया गया. वीडियो में हाथ के अंदरूनी हिस्से पर कई छोटे-छोटे भूरे रंग के निशान नजर आ रहे हैं.