Search

 
 
 

बाघ की दहशत: सरायकेला-खरसावां जिले में फिर दिखाई दिया बाघ, ग्रामीणों में खौफ

 
Ranchi: सरायकेला-खरसावां जिले में एक बार फिर बाघ की दहशत फैल गई है. ग्रामीणों ने चांडिल के चैनपुर और खूंटी मोड के पास बाघ को देखा है, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है. यह घटना 31 दिसंबर के बाद दूसरी बार हुई है, जब ग्रामीणों ने चौका के तुलग्राम जंगल में बाघ को गाय का शिकार करते देखा था. इसके बाद वन विभाग ने तुलग्राम-बालीडीह जंगल में ट्रैकिंग कैमरा इंस्टाल किया है. बाघ की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन अब तक बाघ कैमरे में कैद नहीं हुआ है. वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की टीम ने भी इलाके में पहुंचकर बाघ का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है. ग्रामीणों में बाघ की दहशत फैल गई है और वे अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/mans-name-in-chief-minister-mainiyan-samman-yojana-dc-orders-investigation/">मुख्यमंत्री

मंईयां सम्मान योजना में पुरूष का नाम, डीसी ने दिए जांच के आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही