Search

 
 
 

बकरीद को लेकर राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट

 
Ranchi : राज्यभर में रविवार को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा. इसको लेकर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बीते दिनों रांची में हुई हिंसा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट है. सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है. बकरीद के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों को भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं, जिसकी कंट्रोल रूम से मानिटरिंग की जा रही है. पुलिस मुख्यालय ने जिले के एसएसपी व एसपी को अलर्ट कर दिया है.

धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रमुख धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिद व मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहां प्रतिनियुक्त जवानों व पदाधिकारियों को सख्त निर्देश है कि वे किसी भी परिस्थिति में किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचाने दें. इसे भी पढ़ें – ED">https://lagatar.in/ed-summons-15-including-cms-mla-representative-pankaj-mishra/">ED

ने सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत 15 को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही