Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, 6 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती

Ranchi: ईद को लेकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है. पुलिस मुख्यालय के आदेश पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त तेज है. राज्य के 24 जिलों में छह हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. इसके अलावा रांची और जमशेदपुर में विशेष तौर पर बम निरोधक दस्ते, अश्रु दस्ता की तैनाती की गई है. जवानों की तैनाती 20 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक की गई है. इसे लेकर आईजी अभियान के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. इसे पढ़ें- दिशा">https://lagatar.in/the-pain-of-peoples-representatives-spilled-in-the-meeting-of-disha-said-the-information-about-the-foundation-stone-of-the-schemes-is-not-even-given/">दिशा

की बैठक में छलका जनप्रतिनिधियों का दर्द, कहा- योजनाओं के शिलान्यास की जानकारी तक नहीं दी जाती

खुफिया एजेंसी भी सक्रिय

झारखंड पुलिस ने अपनी खुफिया एजेंसी को भी सक्रिय कर दिया है, ताकि उन संदिग्धों पर नजर रखी जा सके. जिनसे अमन-चैन को खतरा हो सकता है. ऐसे तत्वों पर पुलिस समय रहते त्वरित कार्रवाई करेगी. रामनवमी के दौरान जहां-जहां विधि-व्यवस्था संबंधित परेशानियां सामने आईं थीं, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जमशेदपुर, साहेबगंज और रांची जिले पर सुरक्षा बलों की विशेष नजर है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/the-dse-office-keeps-the-supreme-courts-order-on-hold/">हजारीबाग

: ऑब्जेक्शन लगा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ताक पर रखता है डीएसई ऑफिस

सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

ईद पर अप्रिय घटना या सामाजिक उन्माद फैलाने वाले लोगों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है. कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का भ्रम फैलाने की कोशिश करेगा तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा पहले के सालों में जिन स्थलों पर ईद के दौरान या किसी अन्य अवसरों पर छोटी या बड़ी घटनाएं घटित हुई हैं, उन स्थानों पर विशेष नजर है.राज्य के प्रमुख नमाज अदा किये जाने वाले मैदानों में सिविल ड्रेस में स्पेशल ब्रांच और बिहार पुलिस के पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही