Search

 
 
 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3500 से अधिक जवानों की तैनाती

 
Ranchi :  अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी वाली है. इसको लेकर झारखंड में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के अलग-अलग जिलों में 3500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है. ताकि किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो.

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर 

झारखंड पुलिस ने आम लोगों से समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है. किसी भी प्रकार के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले वीडियो या मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर ना करने को कहा है. साथ ही किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या फिर वरीय पुलिस अधिकारी को देने की अपील की है. इधर पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाये हुए है. पुलिस शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

डीसी-एसपी घटना की जानकारी तुरंत  डीजीपी और गृह सचिव को दें

गृह सचिव ने सभी जिलों के डीसी और एसपी को घटना की जानकारी तुरंत डीजीपी और गृह सचिव को देने को कहा है. जारी आदेश में गृह सचिव ने कहा कि संवेदनशीलता के दृष्टिकोण सभी को निर्देशित किया जाता है कि संयुक्त रूप से हर थाना क्षेत्र की स्थिति का जायजा लें और माहौल बिगड़ने पर किस तरह से उसे काबू करना है, इसपर विशेष ध्यान दें. गृह सचिव ने इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से मुख्यालय, डीजीपी, गृह सचिव और सीएस को देने को कहा है. साथ ही प्रशासन की उपस्थिति सुनिश्चित करने और इस तरह की घटनाएं होने पर सख्ती से निपटने को कहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही