Search

 
 
 

उलगुलान रैली को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2000 अतिरिक्त जवान होंगे तैनात

 
 Ranchi :  कल 21 अप्रैल को धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की उलगुलान रैली होने वाली हैं. इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. उलगुलान रैली में राहुल गांधी समेत देश भर के बड़े नेता शामिल होंगे. ऐसे में रैली स्थल, एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं.

शहर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

सभी स्थानों की सुरक्षा के लिए 2,000 अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया जा रहा है. वहीं ट्रैफिक रूट निर्धारित किये गये हैं. इसके साथ-साथ पूरे शहर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है  शुक्रवार देर शाम एसएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही