Search

 
 
 

TikTok स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन, Big Boss 14 में भी आयी थीं नजर

 
LagatarDesk : टिकटॉक स्टार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया.  42 वर्षीय सोनाली फोगाट का निधन गोवा में हार्टअटैक आने से हुआ. बताया जा रहा है कि वो अपने कुछ स्टाफ मेंबर के साथ गोवा गयी थीं. एक्ट्रेस की मौत से इंडस्ट्री और राजनिति गलियारों में शोक की लहर है. मालूम हो कि मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगट ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. साथ ही उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली थी. (पढ़ें, भारतीय">https://lagatar.in/indian-team-head-coach-rahul-dravid-corona-positive-team-will-leave-for-asia-cup-today/">भारतीय

टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव, एशिया कप के लिए आज रवाना होगी टीम )

2019 में हरियाणा विधानसभा से लड़ी थीं चुनाव

बता दें कि सोनाली फोगाट को भाजपा ने 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर विधानसभा सीट से कुलदीप विश्नोई के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया था. हालांकि वो चुनाव हार गयीं थीं. चुनाव के दौरान टिकटॉक पर अपने वीडियोज के लिए भी एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में आयी थीं. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/telangana-bjp-mla-t-raja-singh-arrested-accused-of-making-controversial-remarks-on-prophet/">तेलंगाना

: भाजपा विधायक टी राजा सिंह गिरफ्तार, पैगंबर पर विवादित बयान देने का आरोप

Big Boss 14 में नजर आयी थीं सोनाली फोगाट

गौरतलब है कि सोनाली फोगाट चर्चित रियल्टी शो बिग बॉस-14 में भी नजर आयी थीं. इस शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किये थे. उन्होंने बताया था कि उनके पति की मौत के बाद उनकी लाइफ में एक शख्स आया था. लेकिन कुछ कारणों से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका. हालांकि सोनाली ने उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया था. इसे भी पढ़ें : वेब">https://lagatar.in/shekhar-suman-will-make-a-splash-in-the-web-series-ak-47-will-play-the-character-of-bihari-politician/">वेब

सीरीज ‘एके-47’ में नजर आयेंगे शेखर सुमन, बिहारी पॉलिटिशयन का निभायेंगे किरदार

पति की मौत के समय चर्चा में आयी थीं सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट का जन्‍म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था. उन्होंने 2006 में हिसार दूरदर्शन में बतौर एंकर काम करना शुरू किया. उन्‍होंने 2008 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके पार्टी के लिए काम करने लगी थीं. सोनाली फोगाट 2016 में उस वक्त चर्चा में आयी, जब उनके पति संजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. 2020 में सोनाली फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वह हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह को चप्‍पल से मारती हुई नजर आयी थीं. इसे भी पढ़ें : गया">https://lagatar.in/gaya-non-hindu-entered-vishnu-pad-temple-with-cm-for-the-first-time-ruckus-due-to-muslims-departure/">गया

: विष्णु पद मंदिर में सीएम के साथ पहली बार गैर हिंदू ने किया प्रवेश, मुस्लिम के जाने से बवाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही