Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिलैया में नकली जींस बेचे जाने की शिकायत, पुलिस ने दो दुकानों में मारा छापा

Advertisement
Advertisement
Koderma: तिलैया पुलिस ने सोमवार को दो कपड़े के दुकानों में छापेमारी की. दिल्ली से झुमरीतिलैया पहुंची एक विशेष टीम ने तिलेया पुलिस के सहयोग से शहर के दो दुकानों में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनी के नकली जींस और शर्ट बेचने के मामले का खुलासा किया.

51 पीस स्पार्की कंपनी का नकली जींस बरामद

बता दें कि दिल्ली निवासी पवन कुमार ब्रिक्सआई मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑपरेशन हेड हैं. जींस की ब्रांडेड कंपनी स्पार्की उनकी कंपनी से अधिकृत है. उनकी कंपनी द्वारा स्पार्की कंपनी के ब्रांड प्रोटेक्शन का कार्य किया जाता है. कुछ दिन पहले उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक और अशोका होटल के पास कपड़े की  दुकानों में स्पार्की कंपनी का नकली जींस समेत अन्य सामान बेचा जा रहा है. इसके बाद तिलैया पुलिस के सहयोग से दोनों दुकानों में छापेमारी की गई. इसमें गुप्ता होलसेल बाजार दुकान से 51 पीस स्पार्की कंपनी का नकली जींस और 29 पीस नकली शर्ट और गणपति ट्रेडर्स से 68 पीस स्पार्की कंपनी का नकली जींस बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें- कैट">https://lagatar.in/cait-urges-pm-modi-to-intervene-on-e-commerce-irregularities/">कैट

ने ई-कॉमर्स अनियमितताओं के मुद्दे पर पीएम मोदी से हस्तक्षेप का किया आग्रह
इस मामले में गुप्ता होलसेल बाजार के संचालक विद्यापुरी निवासी संजय कुमार गुप्ता और गणपति ट्रेडर्स के संचालक प्रतीक सिंघानिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दिल्ली की टीम द्वारा तिलैया पुलिस के सहयोग से की गई कार्रवाई के बाद टीम के पवन कुमार ने तिलैया थाने में आवेदन देकर शहर के दो प्रतिष्ठित कपड़ा दुकानदारों के विरुद्ध ब्रांडेड कंपनी का नकली जींस और टीशर्ट बेचने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. दिल्ली से आयी विशेष टीम में सीनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर मूलचंद सांखला, संजय कुमार, सतीश कुमार और दीपक कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें- चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-jhamumos-bend-panchayat-committee-reconstituted-byal-kisku-appointed-chairman/">चाकुलिया:

झामुमो की बेंद पंचायत कमेटी पुनर्गठित, बयाल किस्कू बनाए गए अध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही