Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांच बजे तक असम में 84.42 फीसदी, केरलम में 75.01 फीसदी और पुडुचेरी में 86.92 फीसदी वोट पड़े

सम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है. सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. चुनाव आयोग द्वारा तीन बजे तक हुई वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा जारी किया गया है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई. सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी रही. असम में विस की 126 सीटें हैं, केरलम में 140 सीटों पर और पुडुचेरी की 30 विस सीटों पर वोट डाले गये हैं. 

 

 

चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक पुडुचेरी में सबसे ज्यादा 86.92 फीसदी लोगों ने वोट डाला. असम में 84.42 प्रतिशत और केरलम में 75.01 फीसदी वोट डाले गये. इससे पहले तीन बजे तक असम में सबसे ज्यादा 75.91फीसदी, पुडुचेरी में 72.40 फीसदी और केरलम में 62.71 फीसदी वोट डाले गये है.  

 

 

एक बजे तक असम में 59.63 प्रतिशत, केरलम में 49.70 फीसदी और पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत वोट डाले गये थे. 11 बजे तक असम में  38.92 प्रतिशत मतदान हो चुका था. पुडुचेरी में 37 से ज्यादा और केरलम में   32.78 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही