Search

 
 
 

इंटर में एडमिशन के लिए अबतक आरयू के दो कॉलेजों में ही नोटिफिकेशन

 
Ranchi : झारखंड के डिग्री कॉलेजों में 2022-25 सेशन के लिए इंटरमीडिएट की पढ़ाई होनी है. लेकिन रांची विश्वविद्यालय के अधीन कांस्टीचुएंट कॉलेजों में से केवल जेएन कॉलेज धुर्वा और मारवाड़ी कॉलेज में ही इंटर की पढ़ाई शुरू किये जाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अन्य कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई होगी या नहीं यह फैसला नहीं लिया गया है. इस बाबत कोई सूचना जारी नहीं की गयी है. इसके चलते मैट्रिक पास करनेवाले कई विद्यार्थी अन्य डिग्री कॉलेजों में नामांकन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.

नोटिफिकेशन जारी कर चुका है उच्च शिक्षा विभाग

मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के डिग्री कॉलेजों में  2022-25 सेशन के लिए इंटर की पढ़ाई जारी रखने का फैसला लिया था. उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर सभी विश्वविद्यालयों से कहा था कि डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू की जाए. रांची विश्वविद्यालय की ओर से इस बाबत कोई सूचना नहीं जारी करने पर  आजसू छात्र संघ ने वीसी चेंबर का घेराव किया था. उस समय रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही सभी कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू की जाएगी. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-dgp-will-hold-review-meeting-on-wednesday-regarding-crime-control/">रांचीः

अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी बुधवार को करेंगे समीक्षा बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही