Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चार बार समय बदला, 12 घंटे लेट से खुली हटिया- पूर्णिया एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान

Ranchi : सुबह 6.20 बजे खुलने वाली हटिया- पूर्णिया एक्सप्रेस (18626) शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन से 12 घंटे लेट शाम 6.30 बजे रवाना हुई. भीषण गर्मी में यात्री दिन भर परेशान रहे. इस बीच ट्रेन का टाइम चार बार बदला. पहले ट्रेन खुलने का समय दोपहर 1.30 बजे किया गया. फिर टाइम बढ़ाकर शाम 4.30 बजे कर दिया गया. अंतत: ट्रेन शाम 6.30 बजे रांची रेलवे स्टेशन पर आकर लगी. बार-बार समय बदले जाने की घोषणा की वजह से पूरे दिन यात्री परेशान रहे. ट्रेन कब आएगी पता ही नहीं चल पा रहा था. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि ट्रेन पूर्णिया से ही लेट आई थी, जिस वजह से ट्रेन के प्रस्थान में देरी हुई. इस ट्रेन का रांची में आने का समय रात 8.25 बजे था. लेकिन ट्रेन 10 घंटे लेट सुबह 6.30 बजे पहुंची. साफ सफाई और इंजन की मरम्मत के बाद ट्रेन को पूर्णिया के लिए रवाना किया गया.

लोग करते रहे दिन भर इंतजार

  • बख्तियारपुर के आयुष कुमार ने बताया कि वह एक शादी समारोह में रांची आये थे. बख्तियारपुर वापस जाने के लिए अपना टिकट हटिया- पूर्णिया एक्सप्रेस में करवाया था. सुबह से रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे. ट्रेन का समय बार- बार बदलने के कारण उनका पूरा दिन रेलवे स्टेशन पर ही बीता.
  • मांडर के दानिश खान को चचेरी बहन की शादी में गया जाना था. बताया कि सुबह से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहे. ट्रेन का समय सुबह से चार बार बदला गया.
  • बिट्टू सिंह ने बताया कि सुबह से ट्रेन के समय बदले जाने से काफी परेशानी हुई. एक तो ट्रेन में टिकट की दिक्कत है. टिकट मिला तो ट्रेन लेट. सुबह से यात्री परेशान हो रहे हैं. सुबह से ट्रेन का समय 4 बार बदला गया.
इसे भी पढ़ें – राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-2016-yogendra-saos-petition-dismissed-hc-said-no-need-for-cbi-inquiry/">राज्यसभा

चुनाव 2016: योगेंद्र साव की याचिका खारिज, HC ने कहा- CBI जांच की जरूरत नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही