Search

 
 
 

कक्षा KG से 12वीं तक बदला समय, सुबह 7 बजे से 11:30 तक स्कूल

 

राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर होगा प्रभावी

Ranchi : झारखंड के सभी स्कूलों के संचालन का समय बदल गया है. इसका आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल के हस्ताक्षर से रविवार को जारी किया गया. आदेश फिलहाल 15 जून, 2024 तक प्रभावी रहेगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है राज्य में गर्मी के प्रभाव को देखते सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं 15 जून, 2024 तक सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित की जायेंगी. उक्त अवधि के उपरांत सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी. निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/giridih-illegal-lifting-of-sand-from-sakri-river-continues-in-the-village-existence-of-the-river-in-danger/">जमशेदपुर

: ब्रह्मर्षि विकास मंच ने ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही