Ranchi : छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड में चुनावी कमान संभाल ली है. इसी क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा चुनाव कार्यालय में परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा से वरिष्ठ भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में चुनाव प्रचार की कार्ययोजना तैयार की गई. उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजयी बनाने के लिए अथक परिश्रम व जनसंपर्क का आह्वान किया. यह विधानसभा और लोकसभा चुनाव झारखंड को मुक्ति मोर्चा के भ्रष्टाचार, परिवारवाद से मुक्ति दिलाने का चुनाव है. उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि एक राज्य का सीएम भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक लक्षण टूड्डू, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव,जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें -महंगाई">https://lagatar.in/inflation-at-its-peak-anger-among-youth-due-to-lack-of-employment-rajkumar/">महंगाई
चरम पर, रोजगार नहीं मिलने से युवाओं में आक्रोश : राजकुमार [wpse_comments_template]
चरम पर, रोजगार नहीं मिलने से युवाओं में आक्रोश : राजकुमार [wpse_comments_template]
Leave a Comment