Search

 
 
 

धनबाद की बिजली आपूर्ति मुख्यतः डीवीसी पर निर्भर : जीएम

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिले में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने करने के लिए 6 जुलाई बुधवार को बिजली एरिया बोर्ड के जीएम हरेंद्र सिंह ने विभागीय बैठक की. बैठक में अधिकारियों से बिजली आपूर्ति, मैन पावर एवं रेवेन्यू की जानकारी ली और व्यवस्था में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया. जीएम ने बताया कि धनबाद जिले को डीवीसी से मिलनेवाली बिजली और उसकी खपत के बारे में जानकारी ली गई है. उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पहली बैठक की है. धनबाद की बिजली आपूर्ति मुख्यतः डीवीसी पर निर्भर है. नेशनल ग्रिड से जितनी बिजली मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है. इसके अलावा हाल के दिनों में पीटीपीएस में तकनीकी गड़बड़ी से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी. डीवीसी भी आये दिन बिना किसी सूचना के शेडिंग कर रहा है. इन सारी चीजों में सुधार के लिये टाइम लाइन तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समय पर बिलिंग और रेवेन्यू बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा. तभी बिजली व्यवस्था में सुधार संभव है. ज्ञात हो कि विगत 2 जुलाई को नए बिजली जीएम ने पदभार ग्रहण किया है.  पूर्व जीएम अजीत कुमार का पदस्थापन जेबीवीएनएल मुख्यालय कर दिया गया है. बैठक में धनबाद डिवीजन के कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी, गोविंदपुर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम, टेक्निकल सेल के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, हीरापुर डिवीजन के सहायक अभियंता इरफ़ान खान आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-accused-named-for-illegal-coal-mining-arrested/">धनबाद

: अवैध कोयला खनन का नामजद आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही