Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Time magazine ने Elon Musk की खूबियां गिनाते हुए 2021 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर करार दिया

Advertisement
Advertisement
Washington : टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को टाइम मैगजीन (Time magazine) ने प्रतिभाशाली, दूरदर्शी, उद्योगपति, शोमैन करार देते हुए 2021 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर चुना है. एलन मस्क को लेकर टाइम मैगजीन ने कहा है कि उनके इशारे पर शेयर बाजार चढ़ता-उतरता है. लोग उन्हें फॉलो करते हैं. वह मंगल पर जाने का सपना देखते हैं. .दुनिया के सबसे अमीर आदमी के पास अपना घर नहीं है. हाल ही में उन्होंने अपना घर बेच दिया है. उनकी पहुंच अंतरिक्ष तक है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-narendra-modi-reached-banaras-railway-station-at-one-oclock-in-the-night-with-cm-yogi-inspected-met-passengers/">पीएम

मोदी सीएम योगी के साथ रात एक बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे, मुआयना किया, यात्रियों से मिले

पृथ्वी ग्रह को बचाने के बारे में सोचता है

द टाइम की रिपोर्ट  कहती है कि यह वह व्यक्ति है, जो हमारे पृथ्वी ग्रह को बचाने के बारे में सोचता है. यहां रहने के लिए उपयुक्त चीजों के बारे में सोचता है: प्रतिभाशाली, दूरदर्शी, उद्योगपति, शोमैन. जो इलेक्ट्रिक कारों को बनाता है और मंगल तक पर चला जाता है. टाइम का एलन मस्क के बारे में कहना है कि वे अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स भेजते हैं. सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करते हैं. वह एक ऐसी कार चलाते हैं, जिसमें ईंधन का इस्तेमाल नहीं होता. उन्हें कभी कभार ही ड्राइवर की जरूरत पड़ती है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/december-14-commissioner-summoned-officers-case-registered-against-anamika-gautam-canceled-action-on-those-who-put-name-plates-on-vehicles/">सुबह

की न्यूज डायरी।14 दिसंबर।।आयुक्त ने अफसरों को किया तलब।।अनामिका गौतम पर दर्ज केस रद्द।।वाहनों पर नेम प्लेट लगाने वालों पर कार्रवाई।।J&K में आतंकी हमला, दो शहीद।समेत कई खबरें और वीडियो.

स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में छलांग लगाई

टाइम मैगजीन के अनुसार, उनकी कंपनी स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में छलांग लगाई है. भविष्य में अंतरिक्ष में स्पेसएक्स का राज होगा. उनकी कार कंपनी टेस्ला एक बड़े बाजार में इलेक्ट्रिक-वाहन मुहैया कराती है. इसकी कीमत $1 ट्रिलियन है. दस्तावेजों में 250 बिलियन डॉलर से अधिक की कुल संपत्ति के साथ मस्क इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. टाइम मैगजीन ने लिखा है कि वह रोबोट, सोलर एनर्जी, क्रिप्टोकरेंसी और क्लाइमेट के क्षेत्र में एक माहिर खिलाड़ी हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भूमिगत सुरंगों के खतरे को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बस">https://lagatar.in/modi-sought-report-in-the-case-of-terrorist-attack-on-the-bus/">बस

पर आतंकी हमले के मामले में मोदी ने मांगी रिपोर्ट

ट्विटर पर मस्क के  66 मिलियन फॉलोअर्स 

बता दें कि एलन मस्क स्पेस एक्स के संस्थापक और सीईओ भी हैं. उनके पास टेस्ला के लगभग 17 प्रतिशत शेयर हैं, जो सोमवार को लगभग 1,000 डॉलर में बिके. टाइम ने 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना से लेकर दुनिया की सबसे कीमती कार कंपनी टेस्ला के अलावा वैकल्पिक ऊर्जा कंपनी सोलरसिटी के निर्माण में मस्क के प्रयासों का हवाला दिया. टाइम ने यह भी कहा कि मस्क के ट्विटर पर 66 मिलियन फॉलोअर्स हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही