Search

 
 
 

जनता दरबार के पेंडिंग आवेदनों का समय पर करें निष्पादन: उपायुक्त

 
Latehar: उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को जन शिकायत कोषांग व जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने जनता दरबार से प्राप्त शिकायतों और उनके निष्पादन की विभागवार समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं को त्वरित गति से समाधान करना ही जनता दरबार का उद्देश्य है. जनता दरबार से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें और शिकायत के निष्पादन की सूचना शिकायतकर्ता को दें. इससे लोगों का विश्वास जिला प्रशासन पर बना रहेगा. उप विकास आयुक्त कार्यालय से आये शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित मामलों की जानकारी डीडीसी से लिया और निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. जिला योजना कार्यालय व डीएमएफटी से संबंधित प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शिकायतों के निष्पादन की सूची बना कर देने का निदेश दिया. महुआडांड़ अनुमंडल स्तर पर लंबित मामलों की भी जानकारी उपायुक्त ने एसडीओ महुआडांड़ से ली. बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार व रतन कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग श्रेय अंश समेत जिला के सभी बीडीओ जुड़े थे. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-jagannath-mela-tender-was-awarded-for-rs-1-crore-92-lakh-patna-company-took-it/">BREAKING

: 1 करोड़ 92 लाख में हुआ जगन्नाथ मेला का टेंडर, पटना की कंपनी ने लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही