Search

 
 
 

टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन का 84 साल की उम्र में निधन

 

 
NewDelhi : टाइम्स ग्रुप की इंदु जैन का 13 मई को 84 साल की उम्र में निधन होने की खबर है.  वह भारत के सबसे बड़े मीडिया समूह बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड की चेयरपर्सन थीं, जिसे टाइम्स समूह के नाम से जाना जाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने इंदु जैन के निधन पर शोक जताया है. बता दें कि इंदु जैन आजीवन आध्यात्मिक साधक, अग्रणी परोपकारी, कला की विशिष्ट संरक्षक और महिलाओं के अधिकारों की समर्थक मानी जाती थीं.   वह  कोरोनोवायरस से जूझ रही थीं. पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि  टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती इंदु जैन के निधन से दुखी हूं. उन्हें उनकी सामुदायिक सेवा पहलों, भारत की प्रगति के प्रति जुनून और हमारी संस्कृति में गहरी रुचि के लिए याद किया जायेगा. मुझे उनके साथ अपनी बातचीत याद है. उनके परिवार के प्रति संवेदना.

पद्म भूषण सम्मान से विभूषित किया गया था


इंदु जैन द टाइम्स फाउंडेशन की अध्यक्षा थीं. जान लें कि टाइम्स फाउंडेशन बाढ़, चक्रवात, भूकंप और महामारी जैसी आपदा राहत के लिए सामुदायिक सेवा, अनुसंधान फाउंडेशन और टाइम्स रिलीफ फंड चलाता है. वह भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की अध्यक्षा भी थीं, जो प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान करती है. जनवरी 2016 में इंदु जैन को भारत सरकार की तरफ से पद्म भूषण से विभूषित किया गया था.

वर्तमान में जीने का मतलब है....


इंदु जैन ने एक बार कहा था, `वर्तमान में जीने का मतलब है अतीत के लिए पछतावा नहीं, भविष्य की चिंता नहीं. जीवन वही है जो अभी है. मैं एक साधक पैदा हुई थी. मैं तलाश करने के लिए बहुत जिज्ञासु और उत्सुक रही. मुझे खुश रहने और एक उद्देश्य होने के बीच कोई विकल्प नहीं दिखता. अलग-अलग प्रतीत होने वाले विकल्प बस एक ही हो सकते हैं. जीवन एक अविश्वसनीय साहसिक कार्य है और आपको इसे अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही