Lagatar Desk : दक्षिण पूर्व रेलवे ने नए साल की शुरुआत के साथ चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने और यहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव का फैसला किया है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से कुल 24 ट्रेन बदले हुए समय के अनुसार चलेंगी.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा, शालिमार, टाटानगर और राउरकेला से प्रस्थान करने वाली और वहां पहुंचने वाली इन ट्रेनों के समय में 5 मिनट से लेकर 30 मिनट तक का परिवर्तन किया गया है. यह बदलाव ट्रेनों के सुचारू संचालन और तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है.
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले हेल्पलाइन नंबर 139, एनटीईएस ऐप या रेलवे की वेबसाइट से नई समय-सारिणी की पुष्टि कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.
ये ट्रेनें 1 जनवरी 2026 से बदले समय के अनुसार चलेंगी
12152 हावड़ा–लोकमान्य तिलक समरसत्ता एक्सप्रेस : हावड़ा से अब शाम 07:25 बजे (पहले 07:35)
22830 शालिमार–भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस : शालिमार से शाम 07:50 बजे (पहले 07:55)
20972 शालिमार–उदयपुर एक्सप्रेस : शालिमार से शाम 07:50 बजे (पहले 07:55)
12102 हावड़ा–लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस : हावड़ा से रात 08:15 बजे (पहले 08:20)
12906 हावड़ा–पोरबंदर (ओखा) एक्सप्रेस : हावड़ा से रात 08:15 बजे (पहले 08:20)
22906 शालिमार–ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस : शालिमार से रात 08:15 बजे (पहले 08:20)
12262 हावड़ा–मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस : हावड़ा से सुबह 05:35 बजे (पहले 05:45)
12813 हावड़ा–टाटानगर स्टील एक्सप्रेस : हावड़ा से शाम 05:10 बजे (पहले 05:20)
18011 हावड़ा–आद्रा–चक्रधरपुर एक्सप्रेस : हावड़ा से रात 11:30 बजे (पहले 11:35)
18050 बदामपहाड़–शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस : शालिमार आगमन सुबह 06:15 बजे (पहले 06:00)
12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस : हावड़ा आगमन सुबह 05:25 बजे (पहले 05:10)
18012 चक्रधरपुर–आद्रा–हावड़ा एक्सप्रेस : हावड़ा आगमन सुबह 05:35 बजे (पहले 05:25)
20894 पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस : टाटानगर आगमन रात 09:40 बजे (पहले 09:30)
18185 टाटानगर–गोड्डा एक्सप्रेस : टाटानगर से दोपहर 01:55 बजे (पहले 02:00)
20891 टाटानगर–ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस : टाटानगर से दोपहर 02:20 बजे (पहले 02:30)
20892 ब्रह्मपुर–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस : टाटानगर आगमन 02:50 बजे (पहले 02:40)
18117 राउरकेला–गुणुपूर राज्य रानी एक्सप्रेस : राउरकेला से रात 09:20 बजे (पहले 09:25)
18125 राउरकेला–पुरी एक्सप्रेस : राउरकेला से सुबह 07:50 बजे (पहले 08:00)
18105 राउरकेला–जयनगर एक्सप्रेस : राउरकेला से शाम 04:35 बजे (पहले 04:45)
18118 गुणुपूर–राउरकेला राज्य रानी एक्सप्रेस : राउरकेला आगमन सुबह 08:30 बजे (पहले 08:15)
68030 झारसुगुड़ा–राउरकेला मेमू : राउरकेला आगमन सुबह 11:30 बजे (पहले 11:25)
68026 राउरकेला–चक्रधरपुर सारंडा मेमू : राउरकेला से शाम 04:00 बजे (पहले 04:20)
58027 खड़गपुर–राउरकेला पैसेंजर : राउरकेला आगमन शाम 07:40 बजे (पहले 07:10)
18116 चक्रधरपुर–गोमो मेमू एक्सप्रेस : गोमो आगमन दोपहर 01:30 बजे (पहले 01:20)
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Leave a Comment