Search

 
 
 

त्रिवेणीपुरम सोसाइटी में टाइनी 2 टॉल प्रेजेंट्स फैमिली फनडे,  बारिश और ओलावृष्टि भी नहीं रोक पाये मस्ती

त्रिवेणीपुरम सोसाइटी में Tiny 2 Tall Presents Family Funday का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया. हालांकि तेज बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि के कारण कार्यक्रम की शुरुआत  थोड़ी देर से हुई, लेकिन जैसे ही मौसम साफ हुआ, सोसाइटी के निवासी पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए.
 

Ranchi :   त्रिवेणीपुरम सोसाइटी में Tiny 2 Tall Presents Family Funday का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया. हालांकि तेज बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि के कारण कार्यक्रम की शुरुआत  थोड़ी देर से हुई, लेकिन जैसे ही मौसम साफ हुआ, सोसाइटी के निवासी पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए.

Uploaded Image

कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर विभिन्न मजेदार खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आकर्षक पुरस्कार जीते.

 

मौसम की चुनौती के बावजूद Tiny 2 Tall Presents Family Funday ने यह साबित कर दिया कि उत्साह और सामुदायिक भावना के आगे बाधाएं छोटी पड़ जाती हैं. यह आयोजन  त्रिवेणीपुरम सोसाइटी के निवासियों के लिए यादगार अनुभव बन गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही