Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएवी पब्लिक स्कूल में एनईईटी और जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिले टिप्स

Advertisement
Advertisement
Hazaribag : डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में एनईईटी और जेईई की तैयारी में जुड़े छात्र-छात्राओं के लिए अकादमिक परामर्श सत्र का आयोजन किया गया. सत्र का संचालन स्कूल के एनईईटी और जेईई क्लब की ओर से किया गया.   संसाधक  शैलेश कुमार, चिकित्सा अकादमिक विशेषज्ञ ने छात्रों को अपने संबोधन में समय प्रबंधन और स्व अध्ययन के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने परीक्षा के दिन से ठीक पहले अंतिम मिनट के स्मार्ट वर्क के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने विभिन्न करियर की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला.   संसाधक नवीन गुप्ता, इंजीनियरिंग अकादमिक विशेषज्ञ ने छात्रों को प्लस टू के दौरान लगातार सही दिशा में समर्पित भावना से परिश्रम करने की सीख दी. उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित रखने और भटकाव से बचने की भी सीख दी.   सैयद जियाउद्दीन और बिपुल बनर्जी ने भी सफलता के कई टिप्स दिए. संसाधकों ने छात्रों के जिज्ञासा समाधान भी किया. धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान शिक्षक राजेंद्र ने दिया. कार्यक्रम आयोजन में सुशीला कर्ण, सीडी सिंह, तौहिद अख्तर अंसारी, आनंद तिवारी, नेहा मित्रा और आलोक भूषण की विशेष भूमिका रही.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही