Search

 
 
 

दिल्ली पब्लिक स्कूल में शान से फहराया त‍िरंगा

 
Ranchi : दिल्ली पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकगण कर्मचारियों की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस मनाया गया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज त‍िरंगा फहराया. ध्‍वजारोहण के बाद एनसीसी कैडेट्स द्वारा परेड और मार्च-पास्ट किया गया. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया. इस अवसर पर डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने कहा क‍ि शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माता के रूप में राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक कराना अति आवश्यक है. उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व, इसकी अनूठी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब भारतवासी देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र की प्रगति में अपना योगदान दें. आज के दिन हमें संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें : मिशन">https://lagatar.in/mission-2024-ongoing-preparations-to-push-upa-on-25-30-identified-seats-vis/">मिशन

2024 : यूपीए को विस की 25-30 चिह्नित सीटों पर धक्का देने की चल रही तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही