Search

 
 
 

तिरंगा हर भारतीय का गौरव, हर घर में लगाएं झंडा : शैलेन्द्र सिंह

 

सिमडेगा के सलडेगा में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, लोगों के घरों में लगाया गया तिरंगा

Simdega : आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के निमित भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद की अगुवाई में भाजपा संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक की मौजूदगी में सलडेगा में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया. लोगों के घर में तिरंगा झंडा लगाया गया. मौके पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा तिरंगा हर भारतीय का गौरव है. राजनीति से ऊपर उठते हुए सभी को घर के साथ अपने-अपने प्रतिष्ठानों में तिरंगा गर्व से लगाना चाहिए, प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपील की है कि हर भारतीय हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें और देश की आन बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराएं. इसके अलावा संगठन प्रभारी ने ठेठईटांगर कोनपाला बांसजोर मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त तिरंगा झंडा का वितरण किया और सभी लोगों को अपने-अपने आवास पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया. साथ ही संगठन प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सलडेगा, ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत अल्सनगा नंदी धाम तराबोगा जगन्नाथ मंदिर, सलगापोंछ शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया. साथ ही सलगापोंछ चौक स्थित वीर शहीद तेलंगा खड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा के हर घर तिरंगा अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है. हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और उन लोगों की याद दिलाना है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा, अनुसूचित जनजाति जिला महामंत्री राकेश रविकांत, तुलसी साहू, रवि गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, कृष्णा ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, कृष्णा महतो, अशोक जायसवाल, हंसा रानी, कमला कुमारी, शकुंतला देवी, रोनी कुमारी, जयंती देवी, पुष्पा देवी, सानिया देवी उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : 17">https://lagatar.in/babulal-will-take-out-sankalp-yatra-in-7-phases-from-august-17-will-conclude-on-october-10-at-morhabadi-maidan/">17

अगस्त से 7 चरणों में बाबूलाल निकालेंगे संकल्प यात्रा, 10 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में होगा समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही