Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत जेवियर्स कॉलेज में तिरंगा यात्रा, 160 कैडेट्स-स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

संत जेवियर्स कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक ध्वज, एक राष्ट्र, एक भावना के संदेश के साथ 14 अगस्त 2026 को तिरंगा यात्रा निकाली गई.
Advertisement
Advertisement
संत जेवियर्स कॉलेज में तिरंगा यात्रा

Ranchi : संत जेवियर्स कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक ध्वज, एक राष्ट्र, एक भावना के संदेश के साथ 14 अगस्त 2026 को तिरंगा यात्रा निकाली गई. 1/3 कंपनी एनसीसी ने आईक्यूएसी और एनएसएस के सहयोग से इस यात्रा का आयोजन किया.

 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ संत जेवियर्स कॉलेज परिसर से हुआ. इसके बाद यात्रा शहीद चौक पहुंची और वहां से आगे बढ़ते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक गई. यात्रा को कॉलेज की प्राचार्या डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर और एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव की उपस्थिति में रवाना किया गया.

 

Uploaded Image

देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा

 

हाथों में तिरंगा लेकर कैडेट्स और स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ मार्च किया. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.तिरंगा यात्रा में करीब 100 एनसीसी कैडेट्स और 60 एनएसएस स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया. आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना और नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था.

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, साहस और समर्पण का प्रतीक है. राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों की विरासत को आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.

 

एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में तिरंगा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई. यात्रा के माध्यम से कैडेट्स और स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही