Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में आन बान शान के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Advertisement
Advertisement

लोगों में दिखा देश प्रेम का जज्बा, जमकर लगे नारे

Giridih : गिरिडीह शहर सहित जिले के कस्बाई इलाके स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को तिरंगे के रंग में रंग गया. अवसर था तिरंगा यात्रा का. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शहर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकाली गई. देश की आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लेकर युवा, बुजुर्ग व बच्चे पूरे शान से यात्रा में शामिल हुए. गिरिडीह शहर में जिला भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. भारत माता के जयकारे से वातावरण गूंज उठा. तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, भाजपा नेता सुरेश साहू, चुन्नुकांत, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, मेयर सुनील पासवान, दिनेश यादव, संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, मोती लाल उपाध्याय, अमर सिन्हा, किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत राय, मनोज संघाई, दीपक शर्मा, दीपक यादव, उषा कुमारी, कुसुम सिन्हा, संगीता सेठ, विनिता कुमारी, पवन कंधवे, रवींद्र स्वर्णकार समेत सैकड़ों लोग हाथो में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए. यात्रा सर्कस मैदान से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए टावर चौक पहुंची. युवाओं की टोली बाइक पर सवार होकर चल रही थी. लोग वंदे मातरम, जय हिन्द, भारत माता् का जयकारा लगा रहे थे. टावर चौक पहुंचने के बाद यात्रा मौन जुसुल में तब्दील हो गई और शहर का भ्रमण कर वापस टावर चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई. तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-distress-day-of-partition-celebrated-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-gandey/">गिरिडीह

: जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय में मना विभाजन की विभीषिका दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही