Search

 
 
 

देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी, सेना ने फुलड्रेस रिहर्सल की, ध्रुव हेलिकॉप्टर से तिरंगे पर पुष्प वर्षा की गयी

 
New Delhi : आज रविवार को देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इस साल हम 77वां स्वतंत्रता दिवस मनायेंगे. खबर है कि आज जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी. उप राज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर में तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में शामिल हुए. उप राज्यपाल ने डल झील के किनारे एसकेआईसीसी से बॉटनिकल गार्डन तक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई.                            नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अमित शाह ने तिरंगा अभियान  को हरी झंडी दिखाई

अहमदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई. कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान पीएम मोदी ने पूरे देश में देशभक्ति की भावना पैदा की है. भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ जयपुर में हर घर तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया. मीनाक्षी लेखी दिल्ली में हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुई,

15अगस्त के कार्यक्रम में  1800 विशेष मेहमान शिरकत करेंगे

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है. उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड करने का आग्रह किया है. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आज राजधानी दिल्ली में तीनों सेनाओं ने फुलड्रेस रिहर्सल की. एयरफोर्स के ध्रुव हेलिकॉप्टर से तिरंगे पर पुष्प वर्षा की गयी. खबरों के अनुसार लालकिले पर होने वाले 15अगस्त के कार्यक्रम में इस बार 1800 विशेष मेहमान शिरकत करेंगे.

मेहमानों में सरपंच, टीचर,नर्स, किसान,मछुआरे शामिल हैं

इन मेहमानों में सरपंच, टीचर,नर्स, किसान,मछुआरे और सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में लगे श्रमिकों के अलावा नेशनल अवार्ड विनर टीचर,बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों के भी शामिल किये जाने की सूचना है. अमृत सरोवर प्रोजेक्ट और हर घर जल योजना के कर्मचारी, महाराष्ट्र के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को भी लाल किले पर आमंत्रित किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही