Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : 30 अप्रैल से 100 आवेदकों को दिया जाएगा अमीन का प्रशिक्षण

Tisari (Giridih) : तिसरी प्रखंड में 30 अप्रैल से 60 दिनों का अमीन सर्वे का प्रशिक्षण शुरू होगा. सर्व शिक्षण जन सृजित सेवा संस्थान की ओर से प्रशिक्षण को लेकर नामांकन लिया जा रहा है. प्रशिक्षण प्रभारी महादेव साहू ने बताया कि अपर समाहर्ता गिरिडीह के निर्देश पर सर्व शिक्षण जन सृजित सेवा संस्थान 60 दिनो तक यह प्रशिक्षण देगा. गिरिडीह जिला के सभी प्रखंडों में भू-मापक (अमीन) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. नामांकन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हुई है जो 29 अप्रैल तक चलेगी. 30 अप्रैल से 60 दिनों का प्रशिक्षण शुरू होगा. कुल 100 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. मौके पर सहयोगी रामचन्द्र कुमार गुप्ता भी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bagodar-missing-womans-body-recovered-from-budhachanch-forest-for-five-days/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : पांच दिनों से लापता महिला का शव बुढ़ाचांच जंगल से बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही