Tisri (Giridih): भ्रष्टाचार और अधिकारियों के मनमाने रवैये के खिलाफ भाजपा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 अप्रैल को तिसरी व चंदौरी मंडल ने संयुक्त रूप से प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव किया. अध्यक्षता सुनील साव व संचालन रविन्द्र पंडित ने किया. अंत में राज्यपाल के नाम हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीडीओ संतोष प्रजापति व सीओ दीपक कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि यहां के बीडीओ व सीओ महाघूसखोर व लुटेरा है. हेमंत सरकार में केवल तिसरी ही नहीं पूरे राज्य में भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है. सरकार बदलते ही भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा.अशोक उपाध्याय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासन की बेड़ियों में बंधे हुए हैं.मौके पर रामचंद्र यादव,सुनील शर्मा, रविंद्र पंडित, सुनील साव,कुणाल सिंह,किशुन यादव, माला सिन्हा, नरेश यादव,रामचंद्र यादव, लक्ष्मण मोदी, उदय साव, कपिल यादव, संदीप शर्मा,संजीत राम, अनिल कुमार, विकाश सिंह, प्रभु रविदास,अजय सिंह, संतोष सिंह, अनसियस हेंब्रम आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618247&action=edit">यह
भी पढ़ें: तिसरी : भू-माफियाओं के ख़िलाफ़ सामाज़िक कार्यकर्ता का सत्याग्रह, बेमियादी भूख हड़ताल शुरू [wpse_comments_template]
भी पढ़ें: तिसरी : भू-माफियाओं के ख़िलाफ़ सामाज़िक कार्यकर्ता का सत्याग्रह, बेमियादी भूख हड़ताल शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment