Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी: पुलिस के सहयोग से शिविर लगा किया गया कोरोना जांच

TISRI (GIRIDIH): देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. कुछ दिन पूर्व ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मॉक-ड्रील भी किया गया था. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर 17 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने तिसरी थाना के सामने शिविर लगाकर लोगों का कोरोना जांच किया. स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के प्रयास से 250 लोगों का जांच किया गया. साथ ही लोगों को मास्क पहनने की सख्त हिदायत दी गयी. मौके पर रितेश कुमार, चंदन कुमार, मिन्हाज, निर्मल फौजदार, मनीष कुमार आदि मौजूद थे. इन जगहों पर लगेगा जांच शिविर डीसी के निर्देश पर 18 अप्रैल को तिसरी चौक, 19 अप्रैल को एसएसबी कैंप, 20 अप्रैल को बैंक ऑफ इंडिया, 21 अप्रैल को मध्य विद्यालय व 22 अप्रैल को अग्रवाला उच्च विद्यालय में कोरोना जांच शिविर लगेगा.इसके अलावे इन तारीखों पर ही गांवा, देवरी, जमुआ, धनवार, बिरनी, सरिया, बगोदर, डुमरी, पीरटांड़, गिरिडीह, बेंगाबाद व गांडेय के अलग-अलग स्थानों पर भी शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610914&action=edit">यह

भी पढ़ें: पीरटांड़ : जंगल आग बुझाने पहुंची वन विभाग की टीम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही