Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी: सीआरपीएफ ने पानी की टंकी व सीमेंट सीटों का किया वितरण

TISRI (GIRIDIH:सीआरपीएफ की 7वीं वाहिनी नारोटांड ने 13 अप्रैल को कमांडेंट कपिंग गिल के मार्गदर्शन में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच पानी की टंकियां व सीमेंट सीटों का वितरण किया. कार्यक्रम में ग्राम नारोटांड, बड़की लदबेदवा, छोटकी लदबेदवा,सेवाटांड़, गंजवा, मुखबली, चरकी, बलबली व लपडियार के ग्रामीणों ने लाभ लिया. निरीक्षक अजय पाल सिंह ने कहा कि लोगों की सुरक्षा  के लिए वाहिनी सदैव तत्पर है. सुरक्षा के साथ ही आम लोगों की सुख दुख में भी सहभागी बनी रहती है. सरकार लगातार इस क्षेत्र में प्रगति का कार्य योजना सुचारू रूप से चला रही है. नक्सल गतिविधियों से लोगों को दूर रहने के संबंध में जागरूक भी किया. भविष्य में लगातार इस प्रकार के आयोजन किए जाने का आश्वासन दिया. मौके पर थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार, मुखिया बालेश्वर राय आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607650&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेंगाबाद : वृद्ध से नगद बीस हजार छिनतई कर फरार हुए चार झपटमारों में से दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही