Tisri (Giridih): गिरिडीह डीसी नमनप्रिय लकड़ा ने 20 अप्रैल को तिसरी प्रखंड मुख्यालय पहुंच कई रिकॉर्डों का निरीक्षण किया. मुख्यालय में ही लोगों की समस्या सुन निदान किया. भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बीडीओ संतोष प्रजापति पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीसी से कहा कि मनरेगा योजनाओं में बीडीओ कमीशन लेते हैं. डोभा, तालाब, कुंआ आदि सभी योजनाओं में साहब का रेट फिक्स है. बगैर पैसे के किसी भी योजना की स्वीकृति नहीं मिलती है. मनरेगा में खुलेआम जेसीबी चलाई जाती है. पुराने योजनाओं को दिखाकर पैसे की निकासी कर ली जाती है. शिकायत करने पर फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देते हैं. सरकारी काम में बाधा डालने के मुकदमे में फंसाने की धमकी देंते हैं. भाजपा नेता कुणाल सिंह ने भी भ्रष्टाचार और मनमानी किए जाने की शिकायत की. उप प्रमुख बैजू मरांडी ने आदिवासी बस्तियों में वन विभाग द्वारा ट्रेंच काटकर रास्ता रोके जाने की शिकायत की. रिंकू वर्णवाल ने सहायक शिक्षकों के नियमित विद्यालय नहीं जाने की शिकायत की. वार्ड सदस्य ने लोकाय में चल रहे जल नल योजना में बगैर बोरिंग के ही स्ट्रक्चर खड़ा करने व अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं करने की शिकायत की. डीसी ने इन सभी मामलों में संज्ञान लेकर जांच करने का आश्वासन दिया.डीसी ने कहा कि प्रखंड व अंचल कार्यालय का अभिलेखीय जांच किया जा रहा है. जनता की भी समस्याओं को सुन फीडबैक लिया गया है. दो सप्ताह के भीतर पुनः जांच के लिए आएंगे. उच्च व तकनीकी शिक्षा सचिव से बात कर डिग्री कॉलेज बनवाने का प्रयास रहेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=614316&action=edit">यह
भी पढ़ें:पीरटांड़: अभियुक्तों पर कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षक करेंगे हड़ताल [wpse_comments_template]
तिसरी: डीसी के सामने बीडीओ पर लगे कई गंभीर आरोप

Leave a Comment