Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी: दंपती मौत मामले में मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

Tisri (Giridih): तिसरी में शनिवार को सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत व पुत्र की गंभीर स्थिति से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ा व पारंपारिक हथियारों से लैस होकर 10 अप्रैल को सड़क पर उतर आए. ग्रामीणों ने घटना में शामिल वाहन को पकड़ने व परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर तिसरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग को गम्हरियाटांड़ के समीप जाम कर दिया. इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का असफल प्रयास किया. पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के समर्थन में बैठ गए. पूर्व विधायक ने इसकी सूचना डीसी को देते हुए ग्रामीणों की मांगों को अविलंब मानने की बात कही. इस दौरान लोगों ने तत्काल चंदा कर 32 हजार रूपए घायल संजुल हांसदा के इलाज के लिए दिया. बीडीओ संतोष प्रजापति व पूर्व विधायक ने फोन पर अपर समाहर्ता से वार्ता कर आपदा प्रबंधन से तत्काल एक लाख रुपये दिलवाने व हिट एंड रन के तहत दोनों मृतकों को चार लाख रुपए देने की बात कही. सीओ दीपक कुमार,बीडीओ, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी ने पूर्व विधायक व ग्रामीणों से वार्ता कर अम्बेडकर आवास देने व अपनी ओर से आर्थिक मदद करने का वादा किया. तब जाकर चार घंटे बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया. मौके पर मनोज यादव, मुखिया किशोरी साव, मंटू शर्मा, किशुन यादव, मुन्ना राणा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. ज्ञात हो कि सड़क दुर्घटना में बुधु टुडू की मौत घटनास्थल पर व पत्नी लालमूनी सोरेन की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई थी. वहीं पुत्र संजुल हांसदा का धनबाद में इलाज चल रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604016&action=edit">यह

भी पढ़ें:बिरनी : बिजली के खंभे से टकराया बाइक सवार, दो की मौत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही