Search

 
 
 

तिसरी : 20 सूत्री बैठक हगांमेदार, बीडीओ पर अध्यक्ष ने लगाया गंभीर अरोप

 
Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार 15 मार्च को आयोजित 20 सूत्री की बैठक कई पदाधिकारियों की अनुपस्थिति और जनहित के मामले में टालमटोल रवैये को लेकर काफी हंगामेदार रही. बात इतनी बढ़ गई की प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष के साथ कई झामुमो कार्यकर्ता बुधवार से कायार्लय के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. अधिकारियों की मनमानी को लेकर पक्ष व विपक्ष सभी के सुर एक दिख रहें हैं. बैठक में विभिन्न विभागों के आधे से अधिक पदाधिकारी नदारद रहे. जिससे मौजूद सभी जनप्रतिनिधयों में भारी आक्रोश दिखा. जनप्रतिनिधियों को तवज्जो नहीं दिए जाने और पदाधिकारियों के मनमाने रवैये से नाराज होकर 20 सूत्री अध्यक्ष मो.मुनीबुद्दीन बैठक से निकल कर धरने पर बैठ गए. विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने भी इसका समर्थन किया. अध्यक्ष मो.मुनीबुद्दीन बीडीओ संतोष प्रजापति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीडीओ ने सभी मुखियाओं के पावर को हाईजैक कर लिया है. मुद्रा मोचन के लिए हर कार्य अपनी मर्जी से करते हैं. कागजातों की मांग करने पर पदाधिकारी और कर्मचारी टालमटोल करते हैं, ताकि उनका भांडा ना फूटे. मौके पर मनोज यादव, लक्ष्मण मोदी, रामेश्वर चौधरी, नारायण यादव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bagodar-gas-cylinder-fire-father-and-two-married-daughters-scorched/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : गैस सिलेंडर से लगी आग, पिता व दो विवाहित बेटी झूलसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही