Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : ऑटो में सफर रहे एक युवक को सिर में आया चक्कर, गिरने से मौत

Tisri (Giridih) : तिसरी थाना के खोटो के पास 6 अप्रैल को ऑटो से सफर कर रहे एक युवक की अचानक सिर में चक्कर आने से गिरकर मौत हो गई. मृतक का नाम देवरी के घोरंजी सिकुरीडीह गांव निवासी 45 वर्षीय विनोद पंडित है. मृतक धावाटांड़ गांव अपने किसी रिश्तेदार से मिलने साइकिल पर सवार होकर आया था. मिलने के बाद वह अपना गांव लौट रहा था. तभी खिजूरी में सिर चकराने पर वह साइकिल को छोड़ मरीज लेकर जा रहे ऑटो पर सवार हो गया. खोटो के पास चक्कर आने पर वह ऑटो से गिर पड़ा, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. तिसरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं. अचानक घटी इस घटना से परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. उसके निधन से गांव में मातम पसरा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=600101&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : मध्य विद्यालय माल्डा से ताला तोड़ कर सामानों की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही