Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के मंसाडीह ओपी क्षेत्र में एक युवक पर स्वजातीय युवती को चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है. मामला होली के दिन 8 मार्च की है. पीड़िता होली के दिन अपनी सहेली के घर गई थी. वह शाम को अपनी सहेली के साथ वापस घर लौट रही थी. तभी घात लगाकर बैठे दूसरे गांव का एक मनचला युवक रास्ता रोककर छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर उस युवक ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी. डर से पीड़िता की सहेली जान बचा कर भाग गई. इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़िता को चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण आ जुटे. ग्रामीणों को देखकर युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता ने अबतक थाने में लिखित शिकायत नहीं की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=576008&action=edit">यह
भी पढ़ें : पचंबा : चानक में नहाते समय डूबने से युवक की मौत [wpse_comments_template]
तिसरी : युवक पर चाकू का भय दिखा युवती से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Leave a Comment