Search

 
 
 

तिसरी : ध्वजारोहण के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शंखनाद

 
Tisri (Giridih) : जिले के तिसरी प्रखंड स्थित जमामो माता मंदिर में आगामी 26 अप्रैल से होने वाले नौ दिवसीय श्रीश्री 108 राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शंखनाद 6 अप्रैल को ध्वजारोहण के साथ ही हो गया. इस अवसर पर पपीलो, नावाडीह, भंडारी, लक्ष्मीपुर समेत आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में जुटे. सभी गाजे बाजे के साथ हाथों में ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए जमामो माता मंदिर पहुंचे. यजमान नरेंद्र राय समेत कई श्रद्धालुओं ने ध्वजारोहण किया. नौ दिवसीय ज्ञान यज्ञ में प्रथम दिन 26 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा, 27 अप्रैल से 3 मई तक प्रतिदिन दैनिक पूजन के साथ-साथ संध्या में वृंदावन की सुविख्यात कथा वाचिका सुश्री कृष्ण प्रियाजी श्रीमद्भागवत पर प्रवचन देंगी. 3 मई को प्राण प्रतिष्ठा और 4 मई को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा. मौके पर निरंजय राय, रवि राय, विकास सिंह, वीरेंद्र राय, माला सिन्हा, रामचंद्र यादव, संत कुमार राय, लक्ष्मी वर्मा, ब्रह्मदेव राम, अर्जुन मोदी, भुनेश्वर राम, गणपत रावत, कृष्णा पंडित, हरी यादव, महादेव यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=600690&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : ऑटो में सफर रहे एक युवक को सिर में आया चक्कर, गिरने से मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही