Search

तिसरी : सड़क हादसे में मृत भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से मिले बाबूलाल मरांडी

शोक संतप्त परिवार को दिया सांत्वना
Tisri (Giridih) : झारखंड के पूर्व सीएम सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सड़क हादसे में मृत तिसरी प्रखंड के चकलमुण्डा गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता लखन मरांडी के शोक संतप्त परिवार से 15 जून को मुलाक़ात कर सांत्वना दिया. उन्होंने तत्काल पीड़ित परिवार को सहायता राशि भी भेंट की और आगे हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया. इन दिनों बाबूलाल अपने गृह प्रखंड के दौरे पर हैं. हादसे की जानकारी पाकर वे मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे. मौके पर बाबूलाल ने कहा कि लखन मरांडी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे, उनकी कमी हमेशा पार्टी को खलेगी. बता दें कि विगत 11 जून की शाम तिसरी थाना क्षेत्र के खोटो सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से लखन मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. मौके पर भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, उपप्रमुख बैजू मरांडी, किसान मंडल मोर्चा अध्यक्ष कपिल यादव, राजू यादव, गोपी रविदास समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=669418&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : गावां में निजी स्कूल संचालक सरकारी आदेश को दिखा रहे ठेंगा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//