Search

 
 
 

तिसरी : 30 जून को हूल दिवस पर सिदो कान्हू की प्रतिमा का बाबूलाल मरांडी करेंगे अनावरण

 
आदिवासी समाज कल्याण समिति की हुई बैठक
Tisri (Giridih : आगामी 30 जून को हूल दिवस मनाने को लेकर आदिवासी समाज कल्याण समिति की बैठक 27 जून को चंदौरी-कोदईबांक मोड़ बैठक हुई. बैठक में समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनू हेंब्रम ने कहा कि चंदौरी-कोदाईबांक मोड़ पर महान स्वतंत्रता सेनानी सिदो कान्हू की प्रतिमा का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी करेंगे. उन्होंने प्रखंड के सभी लोगों से प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने की अपील की है. बैठक में बाबूलाल मरांडी के भाई नुनूलाल मरांडी भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि हूल दिवस को लेकर आदिवासी समाज उत्साहित हैं. सिदो कान्हो व चांद भैरव जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने झारखण्ड में अंग्रेजों के खिलाफ पहला बिगुल फूंका था. हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए, जिससे समाज में नई क्रांति आ सके. मौके पर मोती मरांडी, तिलका मुर्मू, अनासियस हेंब्रम, हरीश हांसदा, कैलू बेसरा मुन्नी किस्कू, मनोज मुर्मु, विनोद मरांडी, अरुण टुडू मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680668&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही