Search

 
 
 

तिसरी : भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह, गोलू राजा और निशा दुबे ने बिखेरा जलवा, रात भर झूमे लोग

 
Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के जमामो में गुरुवार 4 मई की रात भोजपुरी की प्रसिद्ध एक्टर और सिंगर अक्षरा सिंह, गोलू राजा और निशा दुबे ने अपनी गायकी से समां बांध दिया. ये कलाकार तिसरी प्रखंड के सुप्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ के अंतिम दिन पपीलो-नावाडीह मैदान में अपना कार्यक्रम करने पहुंचे थे. [caption id="attachment_628149" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/PUBLIC-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> कार्यक्रम में जुटी लोगों की भीड़[/caption] कार्यक्रम की शुरुआत लगभग रात 11 बजे हुई और हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने अहले सुबह तक इस कार्यक्रम का भरपूर लुफ्त उठाया. कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी के भक्ति गीत निमिया के डाली मईया से हुई. उसके बाद पूरी रात सुर और साज की जुगलबंदी का सिलसिला ज़ारी रहा. इस मौके पर कार्यक्रम प्रमुख निरंजन राय, भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, मनोज यादव, सीओ दीपक कुमार, तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, राजधनवार थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, जमुआ थाना प्रभारी पप्पू यादव, मनसाडीह ओपी प्रभारी उदित बेदिया, रामचंद्र यादव, लक्ष्मी वर्मा, भरत यादव, मुखिया रवि राय, प्रमुख रामकुमार यादव, सुनिल सेठ, मोहन बरनवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे. सुरक्षा को लेकर तिसरी थाना पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की थी. यह">https://lagatar.in/giridih-thieves-looted-the-money-by-breaking-the-donation-box-of-the-temple/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरों ने उड़ा लिये पैसे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही