Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : कलवा नदी के पास बाइक दुर्घटना, राहगीर महिला समेत दो घायल

TISRI (GIRIDIH) : तिसरी थाना इलाके में कलवा नदी के समीप 17 अप्रैल की शाम एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक राहगीर महिला समेत बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गए. घायल व्यक्ति का नाम तिसरी के भोगताडीह निवासी पूना महतो का 50 वर्षीय पुत्र लालो महतो है. घायल महिला का नाम देवनजोत निवासी बहादुर राणा की पत्नी जमुनी देवी है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल तिसरी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. लालो महतो को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया. लालो महतो तिसरी अस्पताल से इलाज करवा कर वापस अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान कलवा नदी के समीप बाइक असंतुलित होने से वह सड़क पर गिर पड़ा. उसी समय राहगीर महिला भी वहां से गुजर रही थी. बाइक से उसे भी ठोकर लग गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611014&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : सभी पैक्सों को जमीनी स्तर से करें मजबूत - विभा सिंह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही