Search

 
 
 

तिसरी : भाजपा का विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन 30 जून को

 
Tisri (Giridih) : भाजपा का विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन गांवा प्रखंड के जमडार में आगामी 30 जून को आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे. तैयारी को लेकर तिसरी प्रखंड मुख्यालय के बर्णवाल धर्मशाला में पार्टी के तिसरी और चंदौरी मंडल की संयुक्त बैठक हुई. सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने बताया कि बैठक में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को झंडा, पर्चा, पोस्टर, बैनर, स्टीकर जुटाने का दायित्व सौंपा गया. पोस्टर बैनर और अन्य प्रचार माध्यम से केंद्र सरकार की 9 वर्षीय उपलब्धियों से आम लोगों को अवगत कराया जाएगा. बैठक में यह विचार-विमर्श भी किया गया कि सम्मेलन में अधिक से अधिक लाभार्थियों की भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो? भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आम लोगों को देंगे. बैठक में भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, रामचंद्र यादव, लक्ष्मण मोदी, विकास सिंह, कपिल यादव, अनासियस हेंब्रम, गोपी रविदास, नरेश यादव, प्रकाश पासवान, कारू मोदी समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680104&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : एमओ ने किया पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही