Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : निर्माणाधीन चेकडैम का प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के खिजुरी पंचायत अंतर्गत निमाडीह नदी में निर्माणाधीन चेकडैम का प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोहम्मद मुनीबउद्दीन और जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू वर्णवाल ने 9 फरवरी को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाई गई. लोगों से शिकायत मिलने के बाद दोनों निरीक्षण करने गए थे. अध्यक्ष का आरोप है कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. पत्थर और बालू की गुणवत्ता अच्छी नहीं है. जिस नदी पर चेकडैम का निर्माण किया जा रहा है, उसमें पानी की मात्रा बहुत ही कम है. बावजूद इसके आधे-आधे किलोमीटर की दूरी पर तीन चेकडैम स्वीकृत की गई है. निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह को फोन कर मामले की शिकायत की. वे इसकी शिकायत उपायुक्त से भी करेंगे. जेएमए प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल ने भी चेकडैम निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री किए जाने का आरोप लगाया है. सीमेंट का उपयोग काफी कम किया जा रहा है. योजना स्थल पर बोर्ड भी नहीं लगा है. वहीं संवेदक रवि यादव को फोन कर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के बारे में पूछा गया उन्होंने इसे खारिज कर दिया. कहा कि जूनियर इंजीनियर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं. उन्हें गड़बड़ी नहीं मिली. निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है. घटिया सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=549094&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिव मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही