Search

तिसरी : पुराने ब्लॉक के कमरे का तोड़ा ताला, बिखरे मिले दस्तावेज

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के पुराना ब्लॉक में अज्ञात लोगों ने एक कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे दस्तावेज बिखेर दिये. रविवार 11 जून को 108 एंबुलेंस कर्मी ने तिसरी बीडीओ संतोष प्रजापति को इसकी सूचना दी.  जिसके बाद बीडीओ ने पुराने ब्लॉक परिसर का मुआयना किया. बीडीओ ने देखा कि एक रूम का ताला टूटा हुआ है और वहां पर कागजात बिखरे पड़े हैं. जिसमें पुराना रजिस्टर, रसीद की कॉपी शामिल थे. जिसे बीडीओ ने एक कमरे में वापस रखवा दिया. जिस कमरे का ताला तोड़ा गया था वह सीडीपीओ का कमरा बताया जा रहा है. बीडीओ ने कहा कि स्थानीय थाना को विभाग की ओर से सूचना दी जाएगी. साथ ही कमरे में नया ताला लगा दिया गया है. बता दें कि प्रखंड कार्यालय अब दूसरे जगह पर शिफ्ट हो गया है. पुराना ब्लॉक परिसर वीरान हो जाने से असामाजिक तत्वों इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं. यह">https://lagatar.in/giridih-bjp-talks-about-development-not-dynasty-annapurna-devi/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : वंशवाद की नही, विकास की बात करती है भाजपा : अन्नपूर्णा देवी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//